Saturday, May 7, 2016

पाकिस्तान PAKISTAN

पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सन् 1947 से 1972 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुए युद्ध  के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया।
प्रस्तुत हैं पाकिस्तान के बारें में कुछ रोचक तथ्य :

1.पाकिस्तान 14 अगस्त 1947  को स्वतंत्र हुआ। 

 2.पाकिस्तान ने 1948 और 1965 में भारत के साथ युद्ध किया । 1948 के युद्ध के समय भारत के प्रधानमंत्री नेहरू जी थे और 1965 के युद्ध के समय लालबहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री थे। इन दोनों ही युद्धों में हार जीत का निर्णय नहीं हुआ और अंतर्ऱाष्ट्रीय संधि के अंतर्गत संघर्ष विराम हुआ।

3.  सन 1971 में पाक़िस्तान ने फिर भारत के साथ हुए युद्ध किया। इस समय भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी थी। इस युद्ध में पाकिस्तान की हार हुई। पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया और बांग्लादेश का जन्म हुआ। स्वतंत्र देश के प्रधानमंत्री शेख़ मुजीबुर्रहमान बने।

4. सन 1998 में भारत के साथ कारगिल युद्ध हुआ जिसमें पाकिस्तानी सेना को कारगिल से हटना पड़ा। 

5. 1947 में आजादी के दौरान पाकिस्तान में हिन्दू जनसंख्या 24% थी, अब वह घटकर 1% रह गई है|

6. आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है।

7. दुनिया में 50 % से ज्यादा फुटबाॅल अकेला पाकिस्तान बनाता है।
8. विश्व में सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क पाकिस्तान का है।
9. Pakistan Army दुनिया की छठी सबसे बड़ी Army है।
10. भारत की आजादी के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन युद्ध जीते हैं।
11. दुनिया का दूसरा  सबसे ऊँचा पहाड़ K2 पाकिस्तान में है।
12. छोलो का उत्पादन करने में पाकिस्तान भारत के बाद दूसरे नंबर पर है।
13. पिछले पांच साल में पाकिस्तान की साक्षरता दर, 250% तक बढ़ गई।
14. अकेले पाकिस्तान में 60 से अधिक भाषाएँ बोली जाती है।
15. हर साल लगभग 1 लाख लोग ही पाकिस्तान जाते है।
16. पाकिस्तान में हर 7 Second में एक बच्चे का जन्म होता है।
17. एक दिन में सबसे ज्यादा पेड़ लगाने का रिकार्ड पाकिस्तान के नाम है। यहाँ एक दिन में 7,50,000 पेड़ लगाए गए थे।
18. पाकिस्तान के पास दुनिया का का चौथा सबसे बड़ा Broadband Internet System है।
19. पहला PC Virus दो पाकिस्तानी भाइयों ने बनाया था।
20. 28 मई 1998 को पाकिस्तान Nuclear Power हासिल करने वाला पहला इस्लामिक देश बन गया।
21. पाकिस्तान के राष्ट्रीय गान की धुन को दुनिया की तीन शीर्ष धुनो में पहला स्थान प्राप्त है।
22. पाकिस्तानी गूगल पर सबसे ज्यादा सुअर, गधे, कुत्ते, बिल्ली और सांप पर  सामग्री सर्च करते हैं।















No comments:

Post a Comment