Monday, April 25, 2016

Bill Gates बिल गेट्स

बिल गेट्स के बारे में तीन बातें तो दुनिया के लगभग सभी लोग जानते हैं। पहली बात यह है कि वह अमेरिका के सबसे धनी और दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं, वे टेक की दुनिया में राज करने वाली माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की बुनियाद रखने वालों में शामिल हैं और वह वह बहुत ही दयालु और उदार प्रवृति के अनुसार हैं जो बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के नाम से परोपकारी संस्थान भी चलाते हैं। 

लेकिन, बहुत सी बातें उनके बारे में ऐसी हैं जिनको हम आप नहीं जानते हैं। आइये जानते हैं और क्या विशेषता है उनके चरित्र की जो हम सबकी आंखों से ओझल और जानकारी से बाहर है...
  1. बिल गेट्स का पूरा नाम  William Henry Gates-III है.
  2. जब गेट्स किशोर अवस्था में थे और लेकसाइड प्रेप स्कूल में पढ़ते तो उन्होंने अपना पहला कंप्यूटर प्रोग्राम जनरल इलेक्ट्रिक कंप्यूटर पर लिखा था।
  3. बिल गेट्स ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.
  4. बिल गेट्स ने पहला कंप्यूटर प्रोग्राम एक गेम बनाने में इस्तेमाल किया था. इसे “Tic-Tac-Toe” गेम कहते थे. इसमें दो प्लेयर होते थे. एक तो कंप्यूटर और दूसरा एक इंसान.
  5. उन्होंने अपना पहला प्रोग्राम केवल 17 वर्ष की आयु में बेचा था जो कि उनके स्कूल के लिए टाइम टेबल का एक सिस्टम था।
  6. बिल गेट्स ने सैट में  1600 में से 1590 नंबर हासिल किए थे। सैट, स्टैंडर्डाइज्ड टेस्ट है जिसका अमेरिका में कॉलेजों में प्रवेश के लिए व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल होता है।
  7. बिल गेट्स ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.उन्होंने 1975 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को छोड़ दिया और अपने आप को पूरी तरह से माइक्रोसॉफ्ट के प्रति समर्पित कर दिया। 2007 में उसी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डिग्री देकर सम्मानित किया.
  8. बिल गेट्स की पहले एक कंम्पनी थी “Traff-O-Data” जो ऐसे यंत्र बनाती थी जो कि सड़क पर स्थित  किसी बिन्दु से गुजरने वाली कारों की गिनती रिकार्ड करते थे।
  9. बिल गेट्स ने अपनी 30 साल की उम्र में यह इच्छा व्यक्त की थी की वह करोडपति बनना चाहते है . सिर्फ 1 साल के बाद ही वह अरबपति बन चुके थे।
  10. बिल गेट्स इतना बड़ा आदमी बनने के बाद भी मात्र 10 डाॅलर की घड़ी पहनते है.
  11. 1997 तक वह तक वह आम आदमी की तरह ही उड़ान भरते थे। अब उनके पास अपनी एक प्लेन है जिसको वह अपना ‘बड़ा फिजूलखर्च’ बताते हैं।
  12. गेट्स के पास महंगी संपत्तियों में उनकी प्लेन के अलावा लीअनार्दो दा विंची के लेखों का संग्रह कोडेक्स लेस्टर है। उन्होंने 1994 में कोडेक्स को नीलामी में 30.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 2 अरब रुपये में खरीदा था।
  13. न्यू मैक्सिको में गेट्स को 1977 में एक बार गिरफ्तार किया गया था। वह लाइसेंस के बगैर गाड़ी चला रहे थे और एक रेड लाइट को जंप कर गए थे।
  14. गेट्स बच्चों को ज्यादा संपत्ति देने के पक्ष में नहीं हैं। उनके पास करीब 5,000 अरब रुपये की संपत्ति है लेकिन उनके बच्चों को विरासत में करीब 60-60 करोड़ रुपये ही मिलेंगे।
  15. गेट्स अंग्रेजी के अलावा कोई अन्य विदेशी भाषा नहीं जानते हैं। वह इसे अपनी जिंदगी की अब तक की सबसे बड़ी भूल बताते हैं।
  16. कार के शौकीन गेट्स ने माइक्रोसाॅफ्ट की पार्किंग में एक कर्मचारी की कार को टक्कर मार दी। वे कर्मचारी को अपना बिजनेस कार्ड पकड़ाकर चलते बने और कह गए कि डैमेज ठीक कराने के पैसे आकर ले जाएं। इससे “Send the bill to bill” की कहावत फेमस हो गई।
  17. बिल गेट्स हर सेकेंड में करीब 12,054 रूपए कमाते हैं यानि कि एक दिन में लगभग 102 करोड़ रूपए कमाते हैं।
  18. अगर बिल गेट्स का अपना कोई देश होता तो पुरी दुनिया में वह देश 37वां सबसे अमीर देश होता।
  19. बिल गेट्स अगर पूरी दुनिया में हर व्यक्ति को लगभग बराबर-बराबर रूपए बाटें तो हर एक के हिस्से में करीब 4,983 रूपए आएगें।
  20. यदि बिल गेट्स 3 करोड़ रुपए रोज खर्च करे तो भी अपनी पूरी संपत्ति को खर्च करने में इन्हें 245 साल लगेंगे।
  21. अगर मौजूदा संपत्ति के हिसाब से आकलन करें तो बिल गेट्स जब तक जीवित रहेंगे प्रति सेकंड 7 हजार रुपये कमाते रहेंगे. ऐसे में मजाक में कहा जाता है कि अगर बिल गेट्स अपना 100 डॉलर का जमीन पर गिर गया नोट उठाते हैं, तो वह उठाने में उन्हें जितना समय लगेगा, उतने में वह उससे ज्यादा रकम कमा लेते हैं.
  22. बिल गेट्स आज भी खाना खाकर अपनी प्लेट खुद ही साफ करते है। वे कहते है कि मुझे ये अच्छा लगता है।